Ad

sonalika tractor price

सोनालीका ने वित्त वर्ष'24 में अब तक की सर्वाधिक कुल वार्षिक बाज़ार हिस्सेदारी 15.3% (est.) दर्ज की और घरेलू बाज़ार में वृद्धि दर्ज करने वाला एकमात्र ट्रैक्टर ब्रांड बना

सोनालीका ने वित्त वर्ष'24 में अब तक की सर्वाधिक कुल वार्षिक बाज़ार हिस्सेदारी 15.3% (est.) दर्ज की और घरेलू बाज़ार में वृद्धि दर्ज करने वाला एकमात्र ट्रैक्टर ब्रांड बना

दमदार प्रदर्शन से भरे एक गौरवशाली वर्ष का समापन करते हुए, सोनालीका ट्रैक्टर्स ने वित्त वर्ष'24 की कठिन परिस्थितियों को पार करते हुए 15.3% (est.) की सर्वाधिक कुल वार्षिक बाज़ार हिस्सेदारी के साथ वित्त वर्ष'24 में प्रशंसनीय प्रदर्शन किया और घरेलू बाज़ार में वृद्धि दर्ज करने वाला एकमात्र ट्रैक्टर ब्रांड बन गया है।

नई दिल्ली, 10 अप्रैल, 2024: भारत से ट्रैक्टर एक्सपोर्ट में नंबर 1 ब्रांड, सोनालीका ट्रैक्टर्स इनोवेशन की अपनी प्रतिबद्धता को बढ़ावा देने और अपने किसान-केंद्रित दृष्टिकोण का लाभ उठाते हुए एक नई उपलब्धि हासिल की और वित्त वर्ष'24 का समापन करने के लिए उत्साहित है। 

कंपनी ने अब तक की सर्वाधिक कुल वार्षिक बाज़ार हिस्सेदारी 15.3% (est.) हासिल करने के साथ-साथ वित्त वर्ष 2024 में घरेलू बाज़ार में बढ़ने वाला एकमात्र ट्रैक्टर ब्रांड बन गया है। इस ज़बरदस्त उपलब्धि ने सोनालीका को उद्योग के प्रदर्शन से भी बेहतर प्रदर्शन करने में सक्षम बनाया है।

ये भी पढ़े: सोनालीका ने 40-75 HP में 10 नए 'टाइगर' हैवी ड्यूटी ट्रैक्टरों की अपनी सबसे बड़ी रेंज के साथ 2024 की शुरुआत की; 'डिज़ाइनड इन यूरोप' नंबर 1 ट्रैक्टर एक्सपोर्ट सीरीज़ अब भारतीय किसानों के लिए भी उपलब्ध

नवीनतम प्रदर्शन से सोनालीका ने भारत से ट्रैक्टर एक्सपोर्ट करने वाली कंपनियों के बीच अजेय 34.4% एक्सपोर्ट बाज़ार हिस्सेदारी (est.) दर्ज की है। इसमें आश्चर्यजनक 6.2% (est.) बाज़ार हिस्सेदारी बढ़ोतरी शामिल है| सोनालीका वित्त वर्ष'24 की कठिन परिस्थितियों से गुज़रते हुए पूरे साल अपने अद्वितीय दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ा –

  • होशियारपुर में दो नए प्लांट स्थापित करने के लिए रु 1300 करोड़ निवेश योजना की शुरुवात, जो दुनिया के सबसे बड़े ट्रैक्टर प्लांट के मालिक होने के सोनालीका की स्थिति को और मज़बूत करेगा।
  • भारत में अपनी तरह के पहले 'आई टी एल ग्लोबल पार्टनर्स समिट (जी पी एस 200)' का आयोजन जहाँ अंतरराष्ट्रीय बाज़ारों के लिए डिज़ाइन किए गए 'एस वी सीरीज इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर' सहित 5 नए ट्रैक्टर लॉन्च किए।
  • 40-75 HP में प्रीमियम टाइगर श्रृंखला के तहत 10 नए मॉडलों की सबसे बड़ी ट्रैक्टर रेंज लॉन्च किए
  • सिकंदर DLX DI 60 टॉर्क प्लस लॉन्च किया जिसमें मिले अपनी श्रेणी का सबसे बड़े इंजन और देश भर में एक ही कीमत पर उपलब्ध कराया
  • हैवी ड्यूटी ट्रैक्टर रेंज में 5 साल की ट्रैक्टर की वारंटी उपलब्ध कराई*

वित्त वर्ष’24 के दौरान सोनालीका की यात्रा अपने हैवी-ड्यूटी ट्रैक्टरों और उन्नत उपकरणों के साथ ज़मीनी स्तर पर किसानों के साथ कंपनी के तालमेल को दर्शाती है।

अपने विचार साझा करते हुए, श्री रमन मित्तल, जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर, इंटरनेशनल ट्रैक्टर्स लिमिटेड, ने कहा, “हम अब तक की सर्वाधिक कुल वार्षिक बाज़ार हिस्सेदारी 15.3% (est.) के साथ अपनी वित्त वर्ष'24 की यात्रा को पूरा करके रोमांचित हैं। 

ये भी पढ़े: सोनालीका ने उद्योग के प्रदर्शन को पीछे छोड़ते हुए 2024 में फरवरी की अपनी सर्वाधिक 16.1% बाज़ार हिस्सेदारी दर्ज की; 9,722 ट्रैक्टरों की कुल बिक्री के साथ नया कीर्तिमान दर्ज किया और उच्चतम बाज़ार हिस्सेदारी में बढ़ोतरी हासिल की

हम दुनिया के सबसे बड़े ट्रैक्टर बाज़ार भारत में वृद्धि दर्ज करने वाले एकमात्र ट्रैक्टर ब्रांड बनने और उद्योग के प्रदर्शन से बेहतर प्रदर्शन करके खुश हैं। ट्रैक्टर एक्सपोर्ट में हमने 34.4% (est.) बाज़ार हिस्सेदारी के साथ भारत से ट्रैक्टर एक्सपोर्ट में नंबर 1 ब्रांड के रूप में अपनी स्थिति को और मज़बूत किया है।

यह आश्चर्यजनक वृद्धि सोनालीका के प्रीमियम टाइगर रेंज और फ्लैगशिप सिकंदर DLX सीरीज़ में नए और उन्नत ट्रैक्टरों को लॉन्च करने और हमारी हैवी ड्यूटी ट्रैक्टर रेंज में निरंतर नई तकनीक पेश करने से संभव हुई है। 

इसके साथ ही, हमारी वेबसाइट पर ट्रैक्टर की कीमतें प्रदर्शित करने के हमारे अनोखे कदम ने ट्रैक्टर खरीद में पारदर्शिता सुनिश्चित की है, जिससे हमारे ब्रांड में सभी का विश्वास लगातार बढ़ा है। 

यह विशिष्ट दृष्टिकोण हमारे निरंतर विकास का मार्ग भी प्रशस्त कर रहा है। इसके अलावा, भारत से ट्रैक्टर एक्सपोर्ट में हमारा नेतृत्व हमें दुनिया भर में लगातार और आक्रामक तरीके से इंनोवेट करने की शक्ति दे रहा है। इनमें से अधिकांश तकनीक 'मेड इन इंडिया' हैं, इसलिए वे हमें बेहतर भविष्य के लिए तैयार होने में भी मदद कर रहे हैं।

ऐसी उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करके हम एक संगठन और नेटवर्क के रूप में और भी मज़बूत हो गए हैं, जिससे वित्त वर्ष 2025 में नए उपलब्धि हासिल करने और अपने 'मिशन 2 लाख' की ओर हम तेज़ी से बढ़ने के लिए तैयार हैं।'

भारतीय ट्रैक्टर इंडस्ट्री में सोनालिका का यह ट्रैक्टर कमाल का है

भारतीय ट्रैक्टर इंडस्ट्री में सोनालिका का यह ट्रैक्टर कमाल का है

भारतीय ट्रैक्टर इंडस्ट्री के बाजार में सोनालिका कंपनी का एक काफी बड़ा नाम है। कंपनी खेती किसानी के लिए सस्ते और शानदार प्रदर्शन वाले ट्रैक्टर निर्मित करने के लिए पहचानी जाती है। सोनालिका ट्रैक्टर फ्यूल एफिशिएंट टेक्नोलॉजी के साथ निर्मित किए जाते हैं, जो कि कम से कम ईंधन खपत के साथ खेती के कार्य पूर्ण करते हैं। अगर आप भी खेती के लिए शक्तिशाली ट्रैक्टर खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आपके लिए सोनालिका WT 60 ट्रैक्टर एक शानदार विकल्प हो सकता है। सोनालिका का यह ट्रैक्टर 2200 आरपीएम के साथ 60 HP पावर उत्पन्न करने वाले दमदार इंजन के साथ आता है।

सोनालिका WT 60 की क्या-क्या विशेषताऐं हैं ?

Sonalika WT 60 ट्रैक्टर में आपको 4 सिलेंडर वाला शक्तिशाली इंजन देखने को मिल जाता है, जो 60 HP पावर के साथ 230 NM टॉर्क उत्पन्न करता है। कंपनी का यह ट्रैक्टर Dry Type with Pre Cleaner एयर फिल्टर के साथ आता है। इस सोनालिका ट्रैक्टर की अधिकतम पीटीओ पावर 51 HP है और इसके इंजन से 2200 RPM उत्पन्न होता है। कंपनी के इस ट्रैक्टर में आपको 62 लीटर क्षमता वाला ईंधन टैंक देखने को मिल जाता है। सोनालिका WT 60 ट्रैक्टर की भार उठाने की क्षमता 2500 किलोग्राम निर्धारित की गई है। कंपनी ने अपने इस ट्रैक्टर को बेहद ही मजबूत व्हीलबेस में बनाया गया है, जो भारी भार के उपरांत भी ट्रैक्टर का संतुलन बनाए रखता है।

ये भी पढ़ें: Sonalika DI 745 III सिकंदर ट्रैक्टर घर लाए और अपनी खेती के कार्य को आसान बनाए

सोनालिका WT 60 के फीचर्स क्या-क्या होते हैं ? 

सोनालिका WT 60 ट्रैक्टर में आपको power स्टीयरिंग देखने को मिल जाता है कपंनी का यह ट्रैक्टर 12 Forward + 12 Reverse गियर वाले गियरबॉक्स के साथ आता है. इस सोनालिका ट्रैक्टर में Double क्लच दिया गया है और इसमें Synchromesh टाइप ट्रांसमिशन आता है कंपनी का यह ट्रैक्टर Oil Immersed ब्रेक्स के साथ में आता है, जो फिसलन भरी सतह में भी टायरों पर अपनी अच्छी पकड़ बनाए रखते हैं सोनालिका WT 60 ट्रैक्टर 2WD ड्राइव में आता है, इसमें आपको 9.5 x 24 फ्रंट टायर और 16.9 x 28 रियर टायर देखने को मिल जाते हैं।

सोनालिका WT 60 की कितनी कीमत है ?  

भारत में सोनालिका WT 60 ट्रैक्टर की कीमत 8.85 लाख से 9.21 लाख रुपये रखी गई है। इस सोनालिका डब्ल्यूटी 60 ट्रैक्टर का ऑन रोड प्राइस सभी राज्यों में लगने वाले आरटीओ रजिस्ट्रेशन और रोड टैक्स के चलते अलग हो सकता है। कंपनी अपने इस Sonalika WT 60 Tractor के साथ 2000 घंटे या 2 साल की वारंटी देती है। 

जानें किसानों के सच्चे साथी सोनालिका आरएक्स 55 डीएलएक्स (Sonalika RX 55 DLX) ट्रैक्टर के बारे में

जानें किसानों के सच्चे साथी सोनालिका आरएक्स 55 डीएलएक्स (Sonalika RX 55 DLX) ट्रैक्टर के बारे में

ट्रैक्टर को किसानों का सच्चा मित्र कहा जाता है। ट्रैक्टर किसानों के हर छोटे-बड़े कृषि कार्यों को आसानी से समय पर पूरा करने में सहयोग करता है। 

किसान भाईयों द्वारा खेती के लिए विभिन्न प्रकार के कृषि यंत्र और उपकरणों का उपयोग करते हैं। इनमें सर्वाधिक महत्वपूर्ण मशीन ट्रैक्टर को कहा जाता है। अब ऐसे में खेती से ज्यादा लाभ उठाने के लिए किसानों को ट्रैक्टर की आवश्यकता होती है। 

आज हम आपको अपने इस लेख में बेहतरीन गुणों से युक्त ट्रैक्टर की जानकारी प्रदान करेंगे। दरअसल, सोनालिका आरएक्स 55 डीएलएक्स (Sonalika RX 55 DLX) ट्रैक्टर शानदार विकल्प साबित हो सकता है। इस सोनालिका ट्रैक्टर में 2000 आरपीएम के साथ 55 HP पावर उत्पन्न करने वाला शक्तिशाली इंजन देखने को मिल जाता है।

सोनालिका आरएक्स 55 डीएलएक्स (Sonalika RX 55 DLX) ट्रैक्टर की क्या-क्या विशेषताए हैं ?

सोनालिका आरएक्स 55 डीएलएक्स (Sonalika RX 55 DLX) ट्रैक्टर में आपको 4 सिलेंडर वाला Water Cooled इंजन उपलब्ध कराया जाता है, जो कि 55 HP पावर उत्पन्न करता है। कंपनी के इस ट्रैक्टर में Oil Bath /DryType with Pre Cleaner एयर फिल्टर प्रदान किया गया है। 

इस सोनालिका ट्रैक्टर की अधिकतम पीटीओ पावर 47 HP है और इसके इंजन से 2000 आरपीएम जनरेट होता है। सोनालिका आरएक्स 55 डीएलएक्स ट्रैक्टर की भार उठाने की क्षमता 2000 किलोग्राम निर्धारित की गई है। 

ये भी पढ़ें: कम जोत वाले किसानों के लिए कम दाम और अधिक शक्ति में आने वाले ट्रैक्टर

कंपनी के इस ट्रैक्टर में 65 लीटर क्षमता वाला फ्यूल टैंक दिया गया है। सोनालिका ने अपने इस 55 एचपी ट्रैक्टर को मजबूत व्हीलबेस के साथ तैयार किया है।

सोनालिका आरएक्स 55 डीएलएक्स (Sonalika RX 55 DLX) ट्रैक्टर के क्या-क्या फीचर्स हैं ?

सोनालिका आरएक्स 55 डीएलएक्स (Sonalika RX 55 DLX) ट्रैक्टर में आपको Power स्टीयरिंग देखने को मिल जाता है, जो खेतों में भी स्मूथ ड्राइव प्रदान करता है। कंपनी के इस ट्रैक्टर में 8 Forward + 2 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स प्रदान किया गया है। 

इस सोनालिका ट्रैक्टर में Dual क्लच प्रदान किया गया है और इसमें Constant Mesh with Side Shifter टाइप ट्रांसमिशन आता है। कंपनी का यह ताकतवर ट्रैक्टर Oil immersed ब्रेक्स के साथ आता है, जो टायरों पर अपनी सशक्त व सुदृण पकड़ बनाए रखता है। 

सोनालिका आरएक्स 55 डीएलएक्स ट्रैक्टर टू व्हील ड्राइव में आता है। इसमें आपको 7.5 X 16 फ्रंट टायर और 16.9 x 28 रियर टायर  प्रदान किए जाते हैं।

सोनालिका आरएक्स 55 डीएलएक्स (Sonalika RX 55 DLX) ट्रैक्टर की कितनी कीमत है ?

भारत में सोनालिका आरएक्स 55 डीएलएक्स (Sonalika RX 55 DLX) ट्रैक्टर का एक्स शोरूम प्राइस 8.43 लाख से 8.95 लाख रुपये निर्धारित किया गया है। 

ये भी पढ़ें: जानें सोनालिका टाइगर डीआई 75 4WD ट्रैक्टर की अद्भुत विशेषताएं

इस सोनालिका आरएक्स 55 डीएलएक्स ट्रैक्टर की ऑन रोड कीमत सभी राज्यों में आरटीओ रजिस्ट्रेशन एवं रोड टैक्स के चलते भिन्न हो सकती है। कंपनी अपने इस सोनालिका आरएक्स 55 डीएलएक्स (Sonalika RX 55 DLX) ट्रैक्टर के साथ 5 साल की वारंटी प्रदान करती है।